धमाका न्यूज़✍️ भाजपा के विजय शर्मा और भावना बोहरा की ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए जिलेवासी, लोगों ने खूब आतिशबाजी की और मनाया जश्न।
कवर्धा। कबीरधाम की कवर्धा और पंडरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी अंतर से पराजित कर भाजपा के विजय शर्मा और भावना बोहरा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कवर्धा से पिछले चुनाव में 60000 वोटों से जीतने वाले मोहम्मद अकबर को भाजपा के विजय शर्मा ने जहां 40000 वोटो से शिकायत दी वहीं पंडरिया से कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी को भाजपा की भावना बोहरा ने 26000 वोटो से हराकर कबीरधाम के दोनों सीटों पर भाजपा को सिरमौर बनाया। जीत के बाद पूरे जिले में भारी उत्साह देखने को मिला।
दोनों ही सीटों पर ऐतिहासिक जीत के बाद जहां कवर्धा और पंडरिया में देर रात लोगों ने आतिशबाजी की वहीं लोगों ने बाजे गाजे के साथ खूब जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब बधाइयां पोस्ट की।
सट्टा बाजार में दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में भारी उत्साह देखा गया, वहीं कांग्रेसी खेमे में हार के बाद मायूसी नजर आई। जिले की दोनों सीट के मतदाताओं ने विजयी प्रत्याशियों का गर्मजोशी से फूल मालाओं से स्वागत कर क्षेत्र की उन्नति तरक्की की अपेक्षा की।