कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज💥 शहर में पेशेवर हसीनाएँ पैर पसार रहीं, बेखौफ चल रहा कई ठिकानों पर डर्टी खेल, बुकिंग में भी आती हैं “छम्मक छल्लो”

धमाका न्यूज़ सबसे अलग
कवर्धा. शहर में इन दिनों देह व्यापार का धंधा पूरी उफान पर है, तड़के सुबह से लेकर रात तक देह व्यापार के धंधे में लिप्त युवतियां देखी जा सकती हैं, देह व्यापार के धंधे में लिप्त लड़कियां सुबह से ही कवर्धा शहर में दस्तक दे देती हैं, ये लड़कियां नकाब लगाकर शहर में घूमती रहती है और जैसे ही ग्राहक मिलते हैं निकल पड़ते हैं महफूज इलाके में! इन धंधेबाजों युवतियों ने शहर के लालपुर मार्ग और सरोदा भोरमदेव मार्ग को इस पेशे के लिए चर्चित भी कर रखा है! बाहर से बुकिंग पर आई युवतियां या तो लॉज में या पॉश कॉलोनी में धंधे को अंजाम दे रहीं हैं। शहर के पुराने कृषि उपज मंडी, खेल मैदान और कांस्ट्रॅक्टेड बिल्डिंग को भी निशान बनाते हैं। शहर की फिजा को धंधे में लिप्त युवतियों ने बहुत हद तक बदनाम कर रखा है! चेहरे पर नकाब लगाई ये युवतियां बेखौफ और बिंदास होकर काले कारनामों को अंजाम दे रही हैं। यहां तक सुनने में आया है कि शहर के कुछ ठिकानों पर जहां किराए पर लेकर देह व्यापार का धंधा पूरी तरह से चला रहे हैं। 

बता दे कि देह व्यापार में संलिप्त युवतियों की आमद लगातार बढ़ती जा रही है, क्या दिन क्या रात, खुलेआम आवाजाही को नजरंदाज कर गुलछर्रे उड़ाते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्थानीय युवतियां भी हाईटेक तरीके से इस पेशे को अंजाम दे रही हैं जिन्हें बच्चा-बच्चा जानता है। दिन ब दिन शहर के माहौल को खराब कर रही देह व्यापार के पेशेवर युवतियों के खिलाफ जिला पुलिस को नकेल कंसने की जरूरत है इसके लिए जरूरी है शहर के कुछ संदेही ठिकानों पर  धरपकड़ और छापामारी। 

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button