कबीरधाम विशेष

शिक्षक नियुक्त करने व भवन निर्माण की मांग:मंत्री टेकाम ने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है

जनपद पंचायत पंडरिया के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक तीन कृष्णा पुसाम ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम से मुलाकात कर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की मांग व भवनों के मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कुई, कुकदूर, भेड़ागढ़, पोलमी, पुटपुटा के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, बाउंड्रीवाल की समस्या तो कहीं भवन की समस्या है।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलमी में शिक्षक की मांग, मैदान समतलीकरण, मुख्य मार्ग से सीसी रोड, 800 मीटर बाउंड्रीवाल, सौर ऊर्जा युक्त पीने के पानी की टंकी, साइकिल स्टैंड की मांग, हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर में गणित, भौतिक के शिक्षक, बाउंड्रीवाल निर्माण, बालिका प्रसाधन की मांग शिक्षा मंत्री से की गई। इस दौरान मंत्री टेकाम ने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button