धमाका न्यूज़✍️स्वतंत्र पत्रकार हनुमान यदु सिल्हाटी के ऊपर जान लेवा हमला, सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

कवर्धा। घटना का विस्तृत विवरण इस प्रकार है, कि स्वतंत्र पत्रकार हनुमान यदु सिल्हाटी स लोहारा जि कबीरधाम के निवासी हैं जो कल शाम निजी काम से स लोहारा जा रहे थे तभी राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग के बीच ब्राह्मणटोला आउटर लोहारा की ओर एक खेत में 35-40-के संख्या में पटेल समाज के किसानों द्वारा एक भैंस चरवाहे को अनाप-शनाप मां बहन बेटी की गाली गलौज कर रहे थे कि पत्रकार होने के नाते माजरा क्या है ,समझने घटना स्थल पर पंहुचा, मेरे पहुंचते ही शराब से सराबोर ब्राह्मणटोला और कुछ लखनपुर,के कथित किसान मुझ पर झपट पड़े और कह रहे थे कि ये ही हम पटेल समाज का दुश्मन है, मारो साले को कहते हुए स्वतंत्र पत्रकार हनुमान यदु के ऊपर डंडे लाठी से लैस ये तथा कथित पटेल किसान टूट पड़े, यही नहीं मोबाइल छीना और पटका जिससे मोबाइल में स्क्रेच आ गया है, यही नहीं लोहारा पुलिस के अधिकारी के सामने स्वतंत्र पत्रकार हनुमान यदु सिल्हाटी को जलील करते रहे। वस्तु स्थिति को समझते हुए पुलिस टीम के प्रमुख ए एस आई बल्दाऊ भट्ट ने हनुमान यदु को थाने जाने की सलाह दी।
इस मामले में पीड़ित श्री यदु को सहसपुर लोहारा पुलिस थाना से
बल्दाऊ भट्ट ए एस आई, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण अनंत, प्रधान आरक्षक, अनिल साहू, आरक्षक बलराम, आरक्षक श्री मालिक राम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए बंधक बनाकर रखे पत्रकार हनुमान यदु को उनके चंगुल से आजाद कराया और उनके द्वारा छीनी हुई मेरी मोबाइल को वापस दिलाया, यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने जान से मारने की धमकी दे रहे थे।




