खास खबरसियासत

धमाका न्यूज💥 नेताजी के खासे करीबी नेता की हुई  ताबड़तोड़ पिटाई, पांच पेटी दिया तो मोहल्ले वालों ने की उसकी रिहाई।

कवर्धा। अपने आप को नेताजी के काफी करीबी बताने वाला तथा अपनी दिलफेंक हरकतों से अनेक दफा ताजपोसी हो चुकी एक कथित करीबी नेता की विगत दिनों वार्ड वालों ने रुई की तरह धुनाई की। करीबी नेता की पिटाई की खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। करीबी नेता की करिश्माई और घृणित हरकतों से पूरी नेता जात कलंकित और दागदार हुई है।

बता दे की उक्त करीबी नेता अपने आप को तीसमार खां से काम नहीं समझता, अवैध और अकूत धन, जमीन, जायदाद बनाकर शहर में गंदा माहौल बना रहा है जिनके करीबी यह बताता है और अक्सर देखा जाता है वह भी इन्हें अपना करीब समझते हैं अर्थात उनके तमाम तृत्यों का वे भी खुला समर्थन करते हैं, ऐसे में गंदा और घिनौना कार्य करने वाले और उनका संरक्षण देने वाले लोगों से अमन चैन और आबो हवा पर शहर पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

नेताजी की करीबी नेता की हुई ताबड़तोड़ सामूहिक पिटाई के बाद जैसे तैसे पांच पेटी की बदौलत पिटाई कार्यक्रम बंद किया गया आगे की कोई कार्रवाई नहीं की गई वरना उनकी सियासती जमीन हिल जाती। आकंठ मौज, मस्ती, अय्याशी और अकूत अवैध संपत्ति में पागल इस करीबी नेता की पिटाई की खबर आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसे में इस नालायक नेता पर क्या लगाम कंसा जाता है ताकि चुनाव के इस हालात में भारी नुकसान ना उठाना पड़ सके वरना खेल बिगड़ने में जरा भी वक्त नहीं लगेगा क्योंकि चौथे स्तंभ की कलम और नजर हर पल तैयार है। मामला क्या है लोग बाग अच्छी तरह से जानते हैं।।

Related Articles

Back to top button