कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़ ✍️ श्रीमती मनीषा अनिल साहू बनी जिला साहू संघ की उपाध्यक्ष, नई टीम में रहेगी उनकी सशक्त और जुझारू भूमिका, जिला साहू संघ ने दी उन्हें बधाई और शुभकामनायें।

कवर्धा। जिला स्तरीय साहू संघ के नव संगठन पदाधिकारियों का चयन विगत दिनों बड़े ही शांतिपूर्वक और सर्वसम्मति से पारित कर अंतिम मुहर लगाई गई, जिसमें जिलाध्यक्ष धर्मराज साहू को बनाया गया वहीँ वर्तमान पार्षद एवं लोकप्रिय समाजसेविका श्रीमती मनीषा अनिल साहू को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर समाज ने नई और ऊर्जावान टीम तैयार की है जिससे समाज और भी सुदृढ़ और सशक्त बन सके।

कबीरधाम साहू समाज ने सर्वसम्मति से जहाँ धरम राज साहू को जिलाध्यक्ष, कौशल साहू को उपाध्यक्ष तथा श्रीमति मनीषा अनिल साहू को उपाध्यक्ष की अहम् जवाबदारी सौपी है वहीँ लोकचंद साहू और श्रीमति कौशल्या साहू को संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
बता दें कि नई टीम में जिला साहू संघ ने वर्तमान पार्षद और समाजसेविका श्रीमती मनीषा अनिल साहू को जिला उपाध्यक्ष से नवाजा है, श्रीमती साहू लोकप्रिय पार्षद होने के साथ समाज की तमाम गतिविधियों में अपनी सशक्त और उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराती रहीं हैं, साथ ही नई टीम में उनका चयन समाज को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने में उनका अहम योगदान होगा।
बहरहाल श्रीमती मनीषा अनिल साहू के जिला साहु संघ के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सामाजिक, राजनीतिक और शुभचिंतको ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनायें दी है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button