खास खबरसियासत

धमाका न्यूज💥 “जाबो बाजार, खोलबो पोल” कार्यक्रम मे विरेन्द्र साहू ने उखेड़ी कांग्रेस की बखियां; कहा: “प्रदेश में कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार कर रही राज”

कहा घोटालेबाज भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को बना दिया गांधी परिवार का एटीएम

कवर्धा। इन दिनो प्रमुख विपक्षी दल भाजपा पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में भाजपा द्वारा जिले की दोनो विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा करने के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव में जाबो बाजार, खोलबो पोल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार की पोल खोल रहे हैं और ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार द्वारा बीते करीब पांच सालों में की गई वादा खिलाफी व भ्रष्टाचार से अवगत करा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के जिला व जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने नगर पंचायत पिपरिया तथा खैरबना कला के बाजार में जाबो बाजार, खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने इस दौरान बाजार में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश के जिस राज्य में भाजपा की सरकार होती है वहां सुशासन होता है, क्योंकि भाजपा हमेशा सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता होती है वहां सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार होता है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी जबसे कांग्रेस की सरकार काबिज हुई यहां एक के बाद एक बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। कोयला घोटाला, गोबर घोटाला, गौठान घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला जैसे दर्जनो घोटाले अब तक सामने आ चुके हैं। श्री साहू ने कहा कि इन घोटालों के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार अपनी और अपने दिल्ली में बैठे गांधी परिवार की तिजोरी भर रही है। आज लोग कहने से भी नहीं चूक रहे हैं कि छत्तीसगढ़ गांधी परिवार का एटीएम बन गया है। जाबो बाजार, खोलबो पोल कार्यक्रम में भाजपा बकायदा वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से भी प्रदेश सरकार की पोल खोल रही है और ग्रामीणों को सरकार की वादा खिलाफी तथा भ्रष्टाचार से अवगत करा रही है। इसके अलावा कार्यक्रम में विरेन्द्र साहू ने ग्रामीणों को केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों को पक्का आवास सहित सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का काम कर रही है जबकि भूपेश सरकार इन्हीं लोगों से छीन रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीराम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, वरिष्ठ घुरुवाराम साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेश्वर साहू, मुनीराम चंद्रवंशी, पार्षद कमलकांत नाविक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चंद्रवंशी, तुकाराम साहू, उज्जवल दुबे, नेतराम देवांगन, गुल्ला केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button