कबीरधाम विशेषकवर्धा

धमाका न्यूज✍️ पालिका भवन की खाली जमीन का हो रहा निजी उपयोग, वाहन पार्किंग और गुमटियों का बेजा कब्जा। पालिका का इस बेशकीमती जमीन से अनदेखी क्यों?

कवर्धा। शहर के ह्रदय स्थल, गुरुनानक चौक पर नगर पालिका की स्थापना वाली बेशकीमती जमीन नए भवन बनने के बाद से मैदानी हाल में खाली पड़ी हुई है, शुरुआती दौर में इस खाली जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाएं जाने तो कभी मैरिज हॉल बनाएं जाने की शोर सुनाई देती रहीं किंतु बरसों बाद भी पालिका अपनी पुराने भवन की जमीन का सदुपयोग नहीं कर पा रही है जिसके कारण इस जमीन का लोग निजी उपयोग करने लगे हैं, इस जमीन पर वाहनों की पार्किंग तथा सड़क के तीनों तरफ गुमटियां लगने लगी हैं। पालिका प्रशासन द्वारा बरसों बाद भी अपनी खाली जमीन का जनहित और राजस्व हित में आज तक अनदेखी आखिर क्यों किया जा रहा? जबकि आम जनता इस जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या मैरिज हॉल बनाएं जाने की मांग करते रहें हैं।

हालात यह न बन जाए कि इन गुमटी वालों को भी भविष्य में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने पर लाभ देना पड़े। फलसफा बात करें तो पालिका जल्द ही इस खाली जमीन को अपने आधिपत्य में लेकर इस पर बाउंड्रीवॉल करें अथवा सर्वसम्मति से यहां निर्माण करें ताकि कायदे से लोगों को इसका लाभ मिल सके अन्यथा रिक्त भूखंड धीरे धीरे बेजा कब्जे से भर जाएगा तब इन्हें हटाना मुश्किल होगा। नतीजा सरदार वल्लभ भाई पटेल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मामला आज तक गले की हड्डी बन कर अटका हुआ है।

Related Articles

Back to top button