छत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़ 💥 प्रदेश के तीन नवगठित जिलों में कलेक्टरों की हुई नियुक्ति; खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2013) के अधिकारी जगदीश सोनकर नियुक्त हुए

रायपुरl छत्तीसगढ़ प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के नवगठित तीन नए जिलों में कलेक्टरों की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश सूची में मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पदस्थापना कलेक्टर के पद पर की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा आज जारी आदेश में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2013) के अधिकारी जगदीश सोनकरl, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2014) के अधिकारी एस. जयवर्धन और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015) के अधिकारी डी. राहुल वेंकट को कलेक्टर पदस्थ किया गया है। कॉलेक्टरों की पदस्थापना के बाद नये जिले में जिला स्तर के कार्यों का सुचारु रूप से कार्यारंभ हो जायेगा.

Related Articles

Back to top button