कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़💥 जो नेक काम 15 बरस के शासनकाल में नहीं हुआ, मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आते ही तत्काल पूरा हुआ। नगर के “हनुमंत सेवा संस्था” को आज भेंट करेंगे वाहन।

कवर्धा। शहर के गौ सेवा मामले में सबसे अग्रणी और एकमात्र 24 घंटे तत्पर रहने वाली हनुमंत सेवा संस्था को घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों एवं गोवंश को समुचित इलाज हेतु हॉस्पिटल तक लाने के लिए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर आज भेंट करेंगे वाहन।

वाहन की कमी से जूझ रहे हनुमंत सेवा संस्था के सदस्यों को इस कार्य के लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को हॉस्पिटल तक लाने के लिए सदस्यों को आपस में ही धन एकत्रित कर वाहन किराए पर करना पड़ता था किंतु यह समस्या मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल संस्था को वाहन उपलब्ध कराने की पहल की। आज दोपहर 3:00 बजे भारत माता चौक में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर स्वयं संस्था को वाहन भेंट कर इस नेक काम में भागीदारी निभाएंगे।

बता दे कि शहर की अग्रणी संस्था हनुमंत सेवा समिति लंबे अरसे से गोवंश एवं पशुओं की रक्षा, सुरक्षा एवं देखभाल करते आ रही है किंतु खेद की बात यह थी कि घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों को हॉस्पिटल तक लाने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

हैरत की बात यह समस्या काफी पुरानी समस्या है किंतु 15 बरस के शासन काल में स्थानीय मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद एवं स्थानीय विधायक ने कभी भी इस समस्या के निजात करने की कभी कल्पना नहीं की थी, आज उसी नेक काम को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कर दिखाया जिससे संस्था के समस्त सदस्य काफी उत्साहित है, संस्था के सदस्यों ने मोहम्मद अकबर को इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button