कबीरधाम विशेष
धमाका न्यूज़✍️स्वाधीनता दिवस कबीरधाम जिले में हर्षोल्लास मनाया गया,,,,,, मुख्य समारोह में युवकों द्वारा खुलेआम घूँसे, लात चलाया गया!!

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस की 79 वर्षागांठ जिला कबीरधाम के जिला मुख्यालय कवर्धा में बड़े ही ऐतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ, समारोह में खास और देखनीय रही वो कुछ युवकों में खुलेआम मारपीट रही। एक युवक पर तीन चार युवक टूट पड़े और लात, घूँसे से सरेआम पिटाई करने लगे, मुख्य समारोह में ऐसी घटना आज तक नहीं हुई थी, लोग मारपीट देख हक्के बक्के रह गए। खास बात यह कि इलाका गृहमंत्री का होने के बाद आये दिन कुछ न कुछ घटना होते रहता है।
फलसफा मुख्य समारोह स्थल पर हुई मारपीट की घटना जिले की बदतर हालत को बयां करता है, अव्यवस्था और अंधेरगर्दी जिले में खूब देखी जा सकती है, न अपराध कम हो रहे और न अपराधियों में भय है। ऐसे राष्ट्रीय पर्व पर ऐसी घटिया हरकत का होना निन्दाजनक है!




