कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़सियासत

धमाका न्यूज़💥भाजपा महामंत्री विरेंद्र साहू ने ली ग्राम रौचन में कार्यकर्ताओं की बैठक; आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

कवर्धा। जिला भाजपा से मिले निर्देश के तहत जिला भाजपा महामंत्री विरेन्द्र साहू ने भोरमदेव मंडल कार्यसमिति की बैठक ली और भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रिचार्ज किया। ग्राम रोचन में आयोजित इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय शेष नहीं है। ऐसे में भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपनी कमर कसनी होगी और केन्द्र की मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। साथ ही प्रदेश की भूपेश सरकार के साढ़े चार सालों में की गई वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार तथा गांव, गरीब व किसान विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराना होगा। भाजपा जिला महामंत्री श्री साहू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश का कोई भी राजनैतिक दल बगैर कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव नहीं जीत सकता, कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। अगर भाजपा का कार्यकर्ता चाहे तो भाजपा पुन: सत्ता में वापसी कर सकती है लेकिन इसके लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना होगा।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, मण्डल अध्यक्ष गुलाब साहू महामंत्री प्रहलाद पटेल अविनाश शर्मा, मूलचंद साहू, सतराम साहू, चेतन विश्वकर्मा,दुर्गेश दुबे,गीतम पाटिल,रूपेश पाटिल लोकचन्द साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button