कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज़💥कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम पथर्रा पहुंचने वाले पहले मंत्री; ग्रामवासियों ने मंत्री का किया आत्मीय अभिनंदन

कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ग्राम पंचायतों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जब ग्राम पथर्रा पहुंचे तो ग्रामवासियों ने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि यह पहला अवसर है जब पथर्रा में कोई मंत्री पहुंचा है। यह बात सुनकर मंत्री अकबर भी प्रसन्न हो गए कि ग्राम पथर्रा में पहुंचने वाले पहले मंत्री के रूप में उनका नाम दर्ज हो गया है। ग्रामवासियों ने कैबिनेट मंत्री से ग्राम के विकास के लिए घोषणा करने की मांग की।मंत्री अकबर ने उनकी मांग पर गार्डन के विकास के लिए पांच लाख रुपए ,सी सी रोड के लिए पांच लाख रुपए देने सहित अन्य घोषणाएं की।

सरपंच निवास पहुंचे मंत्री

कवर्धा।ग्राम पंचायतों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पथर्रा पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर पंचायत सरपंच योगिता परिहार के निवास पहुंचे।वहां पर उन्होंने परिहार परिवार के मुखिया अमर सिंह परिहार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राघवेंद्र परिहार सहित अन्य सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।मंत्री अकबर ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता धरम सिंह के निवास पर भी पहुंचे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button