कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़💥डॉ सियाराम साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के दूसरी बार बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

साहू समाज के साथ-साथ नागरिकों में हर्ष व्याप्त है, समाज के प्रति निष्ठा का मिला प्रतिफल

कवर्धा। अखिल भारतीय तैलिय साहू महासभा के अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार ने बीते शनिवार को महासभा का विस्तार करते हुए एक बार फिर छत्तीसगढ़ साहू समाज के माटीपुत्र डॉ सियाराम साहू की समाज के प्रति सेवा, लगन, मेहनत और उनके समर्पण भाव को देखते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अखिल भारतीय तैलिय साहू महासभा का दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इकलौते डॉक्टर सियाराम साहू को शामिल किए जाने से उनके समर्थकों और पूरे समाज में हर्ष व्याप्त है। उनकी इस नियुक्ति के बाद डॉ सियाराम साहू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है की समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले डॉ सियाराम साहू तहसील साहू संघ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करने क़े साथ ही राजनैतिक क्षेत्र में दो बार विधायक व राज्य भंडार गृह निगम तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ कुशलता पूर्णक कर चुके हैं। माना जा रहा है की श्री साहू को अखिल भारतीय तैलिय महासभा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ राज्य में समाज को लाभ मिलेगा।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button