धमाका न्यूज़💥भक्त मां कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा व लोक कल्याण की भावना से जीवन जीने की देता है सीख: विरेन्द्र साहू
ग्राम खरिया, खड़ौदा में धूमधाम से मनाई गई।
कबीरधाम। मां कर्मा जयंती को समूचे जिले में भक्त शिरोमणि माता कर्मी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में विकासखण्ड़ बोड़ला के ग्राम खरिया, खड़ौदा में भी मां कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर साहू समाज के लोगों ने रैली निकाली और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा महामंत्री विरेन्द्र साहू उपस्थित थे। श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मां कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। मां कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा व लोक कल्याण की भावना से जीवन जीना सिखाता है। श्री साहू ने भक्त मां कर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनका जन्म संवत् 1073 सन 1017 ई में पाप मोचनी एकादशी पर हुआ था। उन्होने बताया कि बाल्यावस्था से ही कर्मादेवी को धार्मिक कथा-कहानियां सुनने की अधिक रुचि हो गई थी। यह भक्ति भाव मन्द-मन्द गति से बढता गया। मां कर्मा भगवान श्री कृष्ण के भजन-पूजन ध्यान के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यो में तन, मन, और धन से दीन-दुखियो के प्रति दया भाव के कार्यो में लगर रहती थी। इन सभी करणों से मां कर्मा का यशगान बड़ी तेजी से फेलने लगा। कर्मा देवी जगन्नाथपुरी में समुद्र के किनारे ही रहकर बहुत समय तक अपने आराध्य बालकृष्ण को खिचड़ी का भोग अपने हांथों से खिलाती रहीं और उनकी बाल लीलाओं का आनन्द साक्षात मां यशोदा की तरह लेती रहीं। श्री साहू ने कहा कि आराध्य मां कर्मा के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दु:ख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ जीवनयापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई। निश्चित ही मां कर्मा का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है।कार्यक्रम में युवा साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम साहू प्रदेश सचिव मनीराम साहू,सागर साहू शंकर साहू सांसद प्रतिनिधि काशीराम उइके, डोंगरहा साहू,सनाऊ साहू, कोठारी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।