कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़सियासत

धमाका न्यूज़💥 प्रधानमंत्री आवास को लेकर जिले के भाजपाई विधान सभा घेराव में हुए शामिल, हितग्राहियों की आवाज राजधानी में की बुलंद

कवर्धा। प्रदेश भाजपा के आव्हान पर बुधवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेशभर के पात्र हितग्राहियों को दिलाने भाजपा द्वारा विशाल विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में भाजपाईयों ने

मोर आवास अधिकार मोर आवास का नारा बुलंद करते हुए शामिल हुए। भाजपा के इस वृहद कार्यक्रम में कबीरधाम जिले से भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जिले में प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्र हितग्राहियों की आवाज बलुंद करते हुए उनके लिए आवास की मांग की। इस कार्यक्रम में कबीरधाम जिले से मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह, डॉ. सियाराम साहू, ठा. रघुराज सिंह, जिला महामंत्री विरेन्द्र साहू, क्रांति गुप्ता, दिनेश चन्द्रवंशी,नितेश अग्रवाल,राजेन्द्र चंद्रवंशी, विजय लक्मी तिवारी,पियुस ठाकुर, गणेश तिवारी, मनीराम साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, संतोष मिश्रा, शिवकुमार चंद्रवंशी,बरसाती वर्मा,गुलाब साहू, मंगलू पोरते,चन्दन पटेल, गजपाल साहू, परमेश्वर चंद्रवंशी सुखदेव धुर्वे, रतिराम भट्ट, मुकेश ठाकुर, नीलाबर चंद्राकर, राघवेंद्र वर्मा तुकेश चन्द्रवंशी, नीलेश, जसविंदर बग्गा, संतोष पटेल, रामचरण साहू, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button