कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज💥 ग्राम खरहट्टा के गुड़ उद्योग संचालक पर किसान ने लगाए 660 किलो गन्ना चोरी के आरोप, मंत्री से लेकर आला अधिकारियों तक हुई शिकायत।

कबीरधाम। जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम खरहट्टा में संचालित भूमिका गुड़ उद्योग पर ग्राम परसहा के एक किसान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप कोई मौखिक नहीं बल्कि लिखित रूप से आवेदक ने उपरोक्त गुड़ संचालक पर लगाए हैं। किसान नेमीचंद लूनिया ने बताया कि वह अपने खेत से अपने निजी ट्रैक्टर पर विक्रय करने अपने ड्राइवर के साथ निकले थे, उन्होंने पहले बजरंग धर्मकांटा खडौदाकला में तौल कराया उसके बाद गन्ना विक्रय हेतु उपरोक्त भूमिका गुड़ फैक्ट्री  खरहट्टा गए थे जहां ट्रेक्टर का वजन करने पर  660 किलो का फर्क पाया। अर्थात भूमिका गुड़ उद्योग ने उनका 660 किलो गन्ना पर डाका डाला है।


बता दें कि कृषक लुनिया ने विक्रय से पूर्व बजरंग धर्म कांटा में भी अपने ट्रैक्टर की तौल कराई थी उसके बाद विक्रय हेतु भूमिका गुड़ उद्योग, ग्राम खरहट्टा ले गए थे जहां पर ट्रेक्टर वजन करने पर वजन कम बताया, अर्थात 660 किलो की चोरी भूमिका गुड़ उद्योग खरहट्टा द्वारा की गई, जिसकी शिकायत मंत्री मोहम्मद अकबर से लेकर तमाम आला अधिकारियों तक की गई है कृषक लुनिया के पास उपरोक्त मामले का पुख्ता सबूत भी है।

गन्ना चोरी के शिकार कृषक नेमीचंद लुनिया ने बताया कि अनगिनत कृषक बिना पूर्व नाप तौल कराएं विक्रय के लिए ले जाते हैं जिन्हें पता ही नहीं होता कि उनके गन्ने का वजन क्या है इस इसी वजह से गुण संचालकों द्वारा बेधड़क गन्ने की चोरी की जाती है जिससे भी लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं कृषक लुनिया ने उच्च अधिकारियों सहित मंत्री से निवेदन किया है कि उपरोक्त आरोपों की जांच की जाकर उचित कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button