कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज💥भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी नितीन नबीन करेंगे गरीबों के हक की आवाज बुलंद: विरेन्द्र साहू

प्रधानमंत्री आवास व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा का विधायक कार्यालय घेराव आज

कवर्धा। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा गरीबों को पक्का आवाज मुहैया कराए जाने चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर गरीबों से उनके आवास का हक छीनने तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिले में चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत मंगलवार को जिला भाजपा द्वारा कवर्धा विधायक कार्यालय घेराव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला भाजपा के महामंत्री विरेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहप्रभारी और बिहार के विधायक नितीन नबीन शामिल होंगे तथा जिले में प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के हक की आवाज बुलंद करेंगे। श्री साहू ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष ठा. अनिल सिंह तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होने जिलेभर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button