कबीरधाम विशेषखास खबरविविध

धमाका न्यूज💥33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में जीवेन्द्र सिंह हुए सम्मानित

कवर्धा, 18 जनवरी 2023। नगर के युवा जीवेन्द्र सिंह ठाकुर को 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह द्वारा गुड सेमरिटन से सम्मानित किया। श्री ठाकुर द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की मदद करते हुए जिला अस्पताल तक पहुंचाने तथा यातायात नियमों की जागरूकता को जन-जन तक फैलाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। इनके इस कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक,  संजय धु्रव, पंकज पटेल व मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button